बिहारशरीफ, मार्च 27 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के रूपन बिगहा गांव के देवी स्थान में शुक्रवार से 24 घंटे के अखंड-कीर्तन की शुरुआत हुई। सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश यादव, पुजारी विकास कुमार ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया है। हरे राम-हरे कृष्ण के जाप से गांव गूंज उठा। पुरोहित सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया गांव में अखंड-कीर्तन होने से सुख-शांति एवं भाईचारा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.