सहरसा, मार्च 30 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय वातावरण कायम हो गया है। हर ओर भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर रामधुनी यज्ञ के साथ-साथ 48 घंटे का अखंड संकीर्तन भी आयोजित किया जा रहा है, जहां लगातार "हरे राम, हरे कृष्ण" के जयघोष से वातावरण गुंजायमान बना हुआ है। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर राम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। इसी क्रम में नगर के उच्च विद्यालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर एवं गुदरी हाट स्थित हनुमान मंदिर में भजन मंडलियों द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इन झांकियों में भगवान श्रीराम क...