बिहारशरीफ, मार्च 8 -- हरे राम हरे कृष्णा... जाप से गुंजायमान हुआ गांव छिड्डी देवी स्थान में शुरू हुआ दो दिवसीय अखंड कीर्तन फोटो: हरनौत केके 03: हरनौत की सोराडीह पंचायत के छिड्डी देवी स्थान में रविवार को अखंड कीर्तन में शामिल लोग। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड की सोराडीह पंचायत के छिड्डी गांव स्थित देवी स्थान में रविवार से भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम दिखा। रविवार को विधि विधान के साथ दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके साथ ही पूरा गांव हरे राम हरे कृष्णा... के जाप से गुंजायमान हुआ। भक्त शशि भूषण शर्मा ने बताया कि गांव व लोगों की सुख शांति के लिए यह अखंड कीर्तन किया जा रहा है। इसमें नीतीश कुमार, उमेश कुमार, संजय कुमार, चिंटू कुमार, शैलेश कुमार, रामप्रवेश व अन्य ने सहयोग किया। आसपास गांव के भक्त इसमें शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...