पूर्णिया, मई 21 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया-सहरसा एनएच-107 स्थित हरे रामपुर पुल के समीप हुए लूटकांड में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, भारत फाइनांसियल लिमिटेड के प्रबंधक प्रीतम कुमार से 9 दिसंबर 2025 को बाइक सवार अपराधियों ने हरे रामपुर पुल के निकट 42 हजार 24 रुपये लूट लिया था। घटना के बाद जानकीनगर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर जानकीनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड संख्या-3 निवासी अशोक यादव के पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- अतरी में मोटरसाइकिल लूट कांड का अभियुक्त धराया, भेजा गया जेल पूछताछ एवं आवश्यक...