शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- जैतीपुर। विकासखंड क्षेत्र में हरे-भरे फलदार वृक्षों के अवैध कटान का मामला लगातार सामने आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत से लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों का सफाया कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय आम सहित अन्य फलदार वृक्षों को काटकर उनकी जड़ें भी गायब कर दी जाती हैं, ताकि कोई सबूत न रहे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे खेड़ा बझेड़ा चौराहे से आम के पेड़ों से लदी एक ट्रॉली गुजरती देखी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- वन विभाग की टीम पर हमला, वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी ग्रामीण राम निवास, संदीप सिंह, सत्यवीर और अशोक ने कहा कि क्षेत्र से लगातार ट्रॉलियों में लकड़ी निकल रही है, लेकिन रोकथाम नहीं हो रही। वन दरोगा राम ...