मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- क्षेत्र में इन दिनों हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पर्यावरणीय नियमों को दरकिनार करते हुए बड़ी संख्या में आम के पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से चरथावल-थानाभवन मार्ग स्थित लक्कड़ मंडी में पहुंचाई जा रही है। चरथावल लकड़ी मंडी में ताजी, हरी आम की लकड़ी जड़ों सहित भारी मात्रा में देखी गई है। इस संबंध में जब वन विभाग के एक अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। स्थानीय जानकारों का आरोप है कि यह अवैध कटान वन विभाग की कथित मिलीभगत से हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...