आरा, अप्रैल 19 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के कोलोडिहरी गांव में शनिवार देर शाम असामाजिक तत्वों की ओर से हरे-भरे शिरीष के पेड़ में आग लगा दी गई। अचानक पेड़ से उठती आग की लपटें देख स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चौरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग की लपटें पेड़ के ऊपरी हिस्से तक फैल गई थीं, जिससे स्थिति काफी भयावह हो गई थी। पेड़ के पास बांसवाड़ी होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया था। यह भी पढ़ें- विनय बागीचा वन में लगी आग, कई पेड़-पौधे जलकर राख हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक हरा-भरा शिरीष का पेड़ पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने इस घटना को असामाजिक तत्वों की करतूत बताते ...