हरे पेड़ काटने के विरोध पर बुजुर्ग महिला से दुर्व्यवहार
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रामनगर में दबंगों ने 40 हरे पेड़ काट लिए। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला से दबंगों ने दुर्व्यवहार किया व जान मारने की धमकी दी। इस संबंध में राकेश कुमार सिंह ने गायघाट अंचल व बेनीबाद थाना में सोमवार को आवेदन दिया है। राकेश सिंह ने बताया कि वे लोग सपरिवार पटना में रहते हैं। घर पर मां रहती हैं। रविवार को गांव के ही चंद्रकिशोर सिंह व उनके शिक्षक पुत्र मनोज सिंह तथा राजू सिंह अपने अन्य समर्थकों के साथ बगीचा में लगे करीब 40 हरे पेड़ काट लिए। मां पहुंची तो आरोपितों ने दुर्व्यवहार किया व जान मारने की धमकी दी। बता दें कि तीन वर्ष पूर्व भी आरोपितों ने राकेश सिंह की पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है। वहीं, बेनीबाद थानेदार राजकुमार गौतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.