भदोही, अप्रैल 29 -- भदोही, संवाददाता। प्रचंड गर्मी में किसान हरे चारे की खेती कर लाभान्वित हो सकते हैं। शासन स्तर से गौ सेवा और पशु कल्याण को लेकर विशेष पहल की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सचान ने बताया कि अब गौ शालाओं के संचालक किसानों से सीधे हरे चारे की खरीदारी करेंगे। गर्मी के मौसम में पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हरा चारा अत्यंत लाभदायक होता है। इससे पशुओं में पोषण की कमी नहीं होती और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। इसी उद्देश्य से सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है, ताकि गोशालाओं में पशुओं को ताजा और पौष्टिक आहार मिल सके। यह भी पढ़ें- गोशाला में लगाए गए स्प्रिंकलर बताया कि इस पहल से एक ओर जहां पशुओं को गुणवत्तापूर्ण चारा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर किसानों को भी अतिरिक्त आय का अवसर प्राप्त होगा। अब किसान अपने खेतों में उगाए ग...