प्रयागराज, मार्च 15 -- इस्कॉन मंदिर में रविवार को फूलों वाली ब्रज की होली खेली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष अच्युत मोहन की अगुवाई में चार क्विंटल फूलों के साथ दो हजार से अधिक अनुयायी परिसर में होली खेलने के लिए जुटे। आयोजन से पहले राधा वेणी माधव का फूलों से शृंगार किया गया। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी की उपस्थिति में शाम सात से रात नौ बजे तक हरे कृष्णा की गूंज के बीच फूलों की होली खेल गई। इस दौरान सत्य संकर्षण, शिव कुमार कृष्ण व जय प्रकाश व्यवस्था में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...