चम्पावत, दिसम्बर 21 -- गुमदेश क्षेत्र में हरेश्वर महादेव मंदिर निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर समिति का गठन किया गया, जिसमें अशोक सिंह कुंवर को अध्यक्ष मनोनित किया गया। संजय पांडेय के संचालन में हरेश्वर मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम मंदिर निर्माण के बारे में चर्चा की गई। वक्ताओं ने मंदिर को भव्य रुप देने का निर्णय लिया। इस दौरान मंदिर समिति की कार्यकारिणी में अशोक सिंह कुंवर को अध्यक्ष, पुष्कर सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बोहरा को कोषाध्यक्ष, मनोज भट्ट को सचिव तथा ईश्वर सिंह बोहरा को सह सचिव मनोनीत किया गया। वहीं राकेश सिंह बोहरा को मुख्य संरक्षक चुना गया। नवगठित समिति के पदाधिकारियों ने हरेश्वर मंदिर समिति का बैंक खाता शीघ्र खोलने और मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू करने की बात कही। इस मौके पर लाल सिं...