नैनीताल, जुलाई 15 -- नैनीताल, संवाददाता। लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिले में इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 1.25 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में वन विभाग के साथ विभिन्न सरकारी विभाग भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।वन विभाग के अनुसार, शासन स्तर से जिले को हरेला पर्व पर 1.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें 55 हजार पौधों का रोपण उद्यान, कृषि, चाय, भेषज विभाग ओर विभिन्न ब्लॉक कार्यालयों के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, शेष 70 हजार पौधे वन विभाग वन पंचायतों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज की डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि हरेला पर्व पर मुख्य पौधरोपण हनुमानगढ़ी स्थित प...