देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की देहरादून शाखा ने गुरुवार को आईएमए भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और दून घाटी को फिर से हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। चिकित्सकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला प्रकृति के प्रति आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा संस्था भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: हरेला पर हरियाली का संकल्प, डीएम ने किय...