हरेला पर्व पर डीएलएड प्रशिक्षितों ने किया पौधारोपण
देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। हरेला पर्व पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय परिसर में डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षित युवाओं ने लगाए गए पौधों को अपनी उम्मीदों और भविष्य के सपनों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक छोटा पौधा समय के साथ बड़ा होकर छायादार और फलदार वृक्ष बनता है, उसी प्रकार वे भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का अवसर मिलने पर प्रदेश के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देंगे। युवाओं ने सरकार से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग दोहराई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति ने किया पौधरोपण इस मौके पर डीएलएड प्रशिक्षित युवा अंशुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.