देहरादून, जून 30 -- उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में 16 जुलाई से शुरू होने वाला हरेला पर्व एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार दून जनपद में थीमैटिक (विषय-आधारित) तरीके से विशेष प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन ने ईको-टूरिज्म को एक नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया है। हरेला पर्व की भव्य तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- 10 दिन में संभल की धरती पर लगेंगे 40 लाख से अधिक पौधेदिसंबर के अनुसार पहल डीएम चौहान ने कहा कि इस वर्ष का महा-अभियान केवल रस्म अदायगी नहीं, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाने का एक जन-आंदोलन बनेगा। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि बिना किसी देरी के अपनी रोपण साइट्स का चयन कर लें। अभियान को...