जमशेदपुर, जनवरी 28 -- व्यवसायी हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामले में आरोपी आकाश सिंह की जमानत अर्जी पर बुधवार को एडीजे की अदालत में सुनवाई हो सकती है। जमानत अर्जी पर निर्णय के लिए अदालत ने निचली अदालत का रिकॉर्ड तलब किया है। आकाश सिंह फिलहाल इसी मामले में जेल में बंद है। अधिवक्ता संजीव रंजन बडियार ने बताया कि आकाश सिंह को आर्म्स एक्ट से जुड़े दो मामलों में जमशेदपुर और रांची जिला न्यायालय से पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन हरेराम सिंह द्वारा दर्ज कराए गए फायरिंग और रंगदारी के मामले में वह अभी जेल में है। पुलिस की जांच के दौरान प्रिंस खान को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। मालूम हो कि 10 अक्तूबर 2025 को अपराधियों के एक समूह ने दहशत फैलाने और रंगदारी की नीयत से हरेराम सिंह के घर फायरिंग की थी। घटना को लेकर एक मामला उनके कर्मचारी ने थाना म...