मुजफ्फरपुर, जून 13 -- बोचहां। प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हरेराम चौधरी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ 10 लाख रुपए मुआवजा, परिजनों को सुरक्षा की गारंटी एवं बोचहां सहित बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि पांच दिनों में हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। पार्टी नेता रामनंदन पासवान, जिला सचिव जितेंद्र यादव, प्रखंड सचिव रामबालक सहनी, बिंदेश्वर साह, इंद्रजीत कुमार बबलू, वीरेंद्र पासवान, दिनेश ठाकुर, कांत किशोर राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...