पटना, मई 2 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय ने जीत हासिल की। कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। यह चुनाव स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन से रिक्त हुए पद पर कराया गया। भुवनेश्वर शिक्षक सेवा सदन, एग्जीबिशन रोड, पटना में शनिवार को आयोजित कार्य समिति की बैठक में कुल 49 सदस्यों ने मतदान किया। हरेन्द्र राय को 25 मत मिले। दूसरे स्थान पर उप महासचिव मनोज कुमार, तीसरे पर वरीय उपाध्यक्ष राम अवतार पांडेय और चौथे पर वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा रहे। चुनाव संचालन के लिए त्रि-सदस्यीय समिति बनाई गई, जिसमें अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार, संघ के उपाध्यक्ष डॉ. रामधारी प्रसाद यादव और कार्यालय सचिव राजीव रंजन शामिल थे। यह भी पढ़ें- सहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.