मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- मिर्जापुर। शिव शिष्य परिवार की ओर से शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर शिवाला अदलहाट में 'आओ चलें शिव की ओर' के प्रवर्तक हरेन्द्रानंद की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। शिष्यों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिव शिष्यों ने कहा कि हरेन्द्रानंद महाराज ने समाज को भगवान शिव से जुड़ने तथा मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिव शिष्य परिवार निरंतर लोगों को शिव की ओर उन्मुख करने का कार्य कर रहा है। पुण्यतिथि को 'संकल्प दिवस' के रूप में मनाते हुए शिव शिष्यों ने शिव के प्रति अपनी आस्था और सेवा भाव को और मजबूत करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी के प्रभावितों की मदद करें शिव शिष्...