मुंगेर, दिसम्बर 23 -- मुंगेर, निप्र। सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेन्डर के अनुसार आगामी 24 दिसम्बर 2025 को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी "हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा" के थीम के आधार पर आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए राज्य कार्यालय से दिशा-निर्देश प्रेषित किया गया है। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापक को 24 दिसम्बर 2025 को दिये गए दिशा-निर्देशों को अक्षरशः पालन का निर्देश दिया है। समारोह पूर्वक अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन करना सुनिश्चित करने को कहा है। गौरतलब हो कि कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है। अतः कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए सभी वांछित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए मंगलवार 23 दिसंबर को सभी विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र में प्रचार करना सुनिश्चित करेंगे। जिससे कि अभिभावको की उपस्थिति शत-प्रतिशत किया जा सके। इसकी ज...