नोएडा, जुलाई 15 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खेल कूद प्रकोष्ठ के जिला और शहर अध्यक्षों की सूची जारी की। गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बिशनपुरा स्थित रामकुमार तंवर के कार्यालय में हरेंद्र शर्मा ने कहा कि खेलकूद से संबंधित विषयों पर कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...