रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें हरेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष और संतोष मेहरोत्रा को महामंत्री नियुक्त किया गया। खटीमा के केंद्रीय कैंप कार्यालय, अमाऊ में गुरुवार को आयोजित बैठक में कुमाऊं मंडल प्रभारी बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय प्रवक्ता अंकेश भंडारी, केंद्रीय पर्यवेक्षक श्याम सिंह नेगी और नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से हरेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष, हरीश फुलेरा को जिला संरक्षक, शिवलाल रस्तोगी को कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष मेहरोत्रा को महामंत्री और शहाबुद्दीन अंसारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा योगेश सिंह बोरा को युवा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उत्तराख...