वाराणसी, अक्टूबर 9 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के दो शोध समूहों के संयुक्त प्रयास से बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. साम्या बनर्जी और स्कूल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के डॉ. सुदीप मुखर्जी के शोध समूहों ने मिलकर नई प्रकाश-सक्रिय तकनीक विकसित की है। यह हरी रोशनी के संपर्क में आने पर बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी पाई गई है। इस महत्वपूर्ण शोध को विश्वप्रसिद्ध नेचर पोर्टफोलियो के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'कम्युनिकेशंस केमिस्ट्री' में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में विकसित विशेष रासायनिक यौगिकों ने प्रयोगशाला परीक्षणों में बैक्टीरिया की वृद्धि रोकने के साथ उनसे बनने वाली बायोफिल्म का बढ़ना भी रोका। शोधकर्ताओं ने ऑस्मियम आधारित तीन विशेष यौगिक विकसित किए हैं...