कानपुर, मार्च 22 -- सनातन धर्म मोहन मंदिर ने अपने रामनवमी महोत्सव की कड़ी में रविवार को शोभायात्रा निकाली। मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू होकर गोविंदनगर मेन बाजार से होते हुए चावला चौराहा, नंदलाल चौराहा से वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। पूर्व विधायक अजय कपूर और विजय कपूर ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। यहां बल्देव राज मेहरोत्रा, भारत भूषण कपूर, अनिल कपूर, सुनील दीक्षित, अनिल बजाज, अनिल यादव, नीरज चड्ढा, मयंक पांडेय, रामकुमार पाठक और संजय कत्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...