हरी खाद के लिये ढैचा बीज नहीं पहुचा
अयोध्या, अप्रैल 20 -- तारुन। खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिये हरी खाद के लिये राजकीय कृषि बीज गोदाम पर ढैचा बीज अभी नहीं पहुंचा है, जिससे किसान परेशान है। सरकार मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिये उर्वरकों का प्रयोग कम करने की हमेशा विभिन्न माध्यमों से नसीहत देती है तथा खेती के लिये हरी खाद के प्रयोग पर बल देती है। परन्तु कृषि विभाग समय से हरी खाद बनाने के लिये बीजो को अपने कृषि बीज गोदामो पर उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। किसान सुरेन्द सिंह, राज बहादुर,परमानन्द, सुरेश कुमार, आदर्श, राम सुभावन आदि का कहना है कि इस समय किसानों के खेत गेंहू कटाई के बाद खाली है। हरी खाद के लिये ढैचा का उचित समय है। क्योंकि करीब दो महीने में ढैचा को तैयार होने में लगता है। किंतु बीज ही उपलब्ध नहीं है। खेत की मिट्टी उपजाऊ कैसे बनेगी। कृषि बीज गोदाम प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.