बिजनौर, जून 25 -- कृषि विज्ञान केंद्र नगीना पर शुक्रवार को फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर परियोजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को घटती मृदा उर्वरता और जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए एफओएम की भूमिका की विस्तार से जानकारी दी गई।वैज्ञानिक डॉ. शिवांगी ने बताया फसल की उत्पादकता और मिट्टी की सेहत के बारे में बताया। डॉ. पिंटू कुमार, केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. के.के. सिंह ने हरी खाद के प्रयोग का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...