रुडकी, जनवरी 6 -- कांग्रेस की ओर से मंगलवार को नगर में अंकिता को न्याय दो पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से मुख्य बाजार से होकर ललित चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। विधायक ममता राकेश ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के शासन में आज बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के ही नेताओं से बेटियों को खतरा है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.