देहरादून, अक्टूबर 5 -- Harish Rawat Road Show: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं और कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और कलह खुलकर सामने आ गई है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हाईकमान की फटकार के बावजूद अपना रोड शो जारी रखने का ऐलान किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आगे की प्लानिंग का भी खुलासा कर दिया। बता दें कि कांग्रेस ने हरीश रावत से कहा था कि वह प्रदेश में अपनी 'यात्रा' आगे नहीं बढ़ाएं क्योंकि कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं होगा। साथ ही रावत को दिल्ली तलब भी किया गया था। दरअसल, कांग्रेस पार्टी महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने बीते एक अक्टूबर को रावत को पत्र लिखकर उनके कुछ हालिया बयानों को लेकर भी नाराजगी जताई थी और कहा कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी का ...