गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में रह रहे उत्तराखंड के परिवारों की देवभूमि उत्तराखंड समिति का चुनाव संपन्न हुआ। समिति के चुनाव में हरीश उपाध्याय को अध्यक्ष, जयंत नौटियाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जयदीप रावत को महासचिव, मनोज नेगी को सचिव और सुशीला खत्री को संयुक्त सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश खुल्बे और परम गिरी मनोनीत किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...