जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- जमशेदपुर। केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के केंद्रीय अध्यक्ष हरि मुखी द्वारा एग्रिको में जुस्को के साफ-सफाई कर्मचारियों, मुखी समाज के लोगों व जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच शनिवार को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में साफ-सफाई कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित थीं। कुल 100 लोगों में कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर हरि मुखी ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए वे प्रत्येक वर्ष केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के बैनर तले साफ-सफाई कर्मचारी व वृद्ध जरुरतमंद लोगों बीच कंबल वितरण करते है। आगामी दिनों में भी जरूरतमंद लोगों के बीच केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी द्वारा कंबल वितरण किया जाएगा। इस मौके पर हरि मुखी के साथ जसपाल सिंह, आशीष मुखी, जीतेन मुखी, सुदेश मुखी, अचिंतो बनर्जी, सुसेन मुखी व अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.