वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। भोजपुरी साहित्य के विद्यापति पं.हरिराम द्विवेदी 'हरि भइया' की रचनाओं का डिजिटल खजाना तैयार होगा। यह काम काशी के कवि और शिक्षक करेंगे। उन्होंने यह संकल्प गुरुवार को उनकी 90वीं जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में किया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र राय के आह्वान पर 21 कवि और शिक्षक उनकी 21 पुस्तकें गोद लेंगे। महमूरगंज स्थित मोतीझील परिसर में पं. हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हरि भइया की पुस्तकों में संग्रहित गीतों और कविताओं की प्रस्तुति हमलोग अपने सोशल मीडिया अकाउंटों पर करेंगे। इससे उनकी कृतियां हमेशा के लिए संग्रहित हो जाएंगी। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने क...