बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्यालय मंदिर में भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत कथा वाचक डॉ. शैल बिहारी दास एवं भजन गायक अजय बृजवासी, अध्यक्ष हरसरन शर्मा, प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग तथा कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला ने मां शारदा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। भजन संकीर्तन के दौरान डॉ. शैल बिहारी दास द्वारा प्रस्तुत भजन "हरि नाम बड़ा है मस्त-मस्त" तथा अजय बृजवासी के भजन "मन में बसा कर तेरी मूर्ति" ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध समिति के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक भजनों की धुन पर झूम उठे। भजनों की मधुर प्रस्तुति ने सभी के हृदय को भावविभोर कर दिया। प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.