मुरादाबाद, मई 23 -- दस सराय स्थित हरिहर मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास अवधेश नारायण ने कहा कलियुग में केवल हरिनाम का जप ही कल्याणकारी है। इसके स्मरण मात्र मनुष्य में वैराग्य आता है। त्याग की भावना जागृत होती है। प्रभु तरफ समर्पण बढ़ता है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भक्त ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए कहा ध्रुव ने मात्र तीन वर्ष तक 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करके भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन किये थे। व्यवस्था में हरकेश यादव, तुनीर गुप्ता, मनोहर शर्मा, दीपक कुमार, सुनीता शर्मा, राधा रानी, विनीता गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...