वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सृष्टि के पालक श्रीहरि के योगनिद्रा में लीन हो विश्राम करने का समय निकट आ रहा है। सनातनी मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु हरिशयनी एकादशी से कार्तिक की देवोत्थान एकादशी, चार माह की अवधि तक योग निद्रा में रहेंगे। इस कालखंड में सृष्टि के संहारक महादेव नारायण के दायित्वों का पालन करते हुए राजकाज संभालेंगे। हरिशयनी एकादशी को पद्मा अथवा देवशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार हरिशयनी एकादशी की तिथि 24 जुलाई को प्रात: 09:12 बजे लगेगी। इसका समापन 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11:34 बजे होगा। उदया तिथि में 25 जुलाई को एकादशी मिलने के कारण हरिशयनी एकादशी का मान 25 जुलाई को होगा। इस दिन से चातुर्मास शुरू होगा। खास बात यह है कि इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र का मान 25 घंटे ...