हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो... सुन संगत हुई निहाल
लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री गुरू तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर कानपुर रोड मानसरोवर गुरुद्वारा में श्री अखंड साहिब पाठ, शबद कीर्तन का आयोजन श्रद्धा, उल्लास के साथ हुआ। साथ ही भव्य दीवान सजाया गया। विशेष समागम के बाद संगत को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया।कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी स्थित मानसरोवर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन हुआ। भव्य दीवान सजा। यहां पर भाई जगतार सिंह, ज्ञानी परमजीत सिंह, हजूरी रागी हरविंदर सिंह, गुरुद्वारा मानसरोवर वालों ने सभी साध संगतों को गुरुवाणी, कीर्तन, कथा से निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों, लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया। शाम को विशेष समागम गुरुद्वारा में मनाया गया। बाहर से आए रागी जत्थो ने साध संगतों को कथा, शबद कीर्तन से निहाल किया।भाई जगतार सिंह ने हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो... ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.