हरि की कृपा दिलाएगी कामिका एकादशी
वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हर के सावन में हरि की कृपा पाने के लिए कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने वालों की भगवान विष्णु की कृपा से सर्वमनोकामना पूर्ण होती है। धर्मराज युधिष्ठिर ने इस व्रत की महत्ता भगवान् श्रीकृष्ण से जानी थी। श्रावण कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि कामिका एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस बार यह तिथि 08 अगस्त को दोपहर 01:59 बजे आरंभ होगी और 09 अगस्त को पूर्वाह्न 11:04 बजे तक रहेगी। चूंकि एकादशी तिथि उदय तिथि में मनाई जाती है, इसलिए कामिका एकादशी का व्रत 09 अगस्त को रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- नौ को कामिका एकादशी पर महालक्ष्मी राजयोग का दुर्लभ संयोग ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार नौ अगस्त को चार विशिष्ट-सर्वार्थसिद्ध योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और हंस योग बनें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.