रांची, मार्च 28 -- रांची। जिला प्रशासन द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरुद्ध छापेमारी की गई। हरिहर सिंह रोड स्थित एक दुकान में छापेमारी में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण एवं रिफिलिंग कर कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई। उक्त दुकान पर घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। मौके से गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त मशीन, पाइप एवं अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गैस कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...