हरिहर एक्सप्रेस में पंजाब की महिला को प्रसव पीड़ा, अस्पताल में बेटे का जन्म
बरेली, मई 20 -- मुसाफिरखाना से पंजाब कपूरथला के लिए सोमवार को 4523 हरिहर एक्सप्रेस में अकेले सफर कर रही गर्भवती महिला पूनम को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी। जनरल कोच में सवार यात्रियों ने रेलवे को सूचना देकर मेडिकल सुविधा की मांग की। देर रात ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। यहां आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता कुमारी ने तत्काल व्यवस्था कराई। सिपाही साधना और अन्य सुरक्षा कर्मियों को भेजकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां महिला को बेटे का जन्म हुआ। प्रसव होने तक एक परिवार की तरह जिम्मेदारी सिपाही साधना ने निभाई। यह भी पढ़ें- महिला ईएमटी की सूझबूझ से नवजात की बची जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.