बलिया, जून 17 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी वर्ष के अवसर पर 28 अक्तूबर से सात नवम्बर तक होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को श्री जंगली बाबा धाम में बैठक हुई। इसमें महायज्ञ को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। रामभद्र बालक बाबा ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। श्रद्धा,आस्था और सच्चे मन से यज्ञ में भाग लेने से मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यजमान बनाने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कोचस में 2027 के चातुर्मास...