शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- खुदागंज । थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर सिमरा में आयोजित पंचदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। समापन दिवस 29 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव हरिहरपुर से प्रारंभ होकर खुदागंज स्थित सत्य सनातन शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा महादेव मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर, पक्का तालाब होते हुए पुनः हरिहरपुर सिमरा स्थित मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह भी पढ़ें- नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभ...