गढ़वा, मई 9 -- हरिहरपुर। हरिहरपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी रामलाल दुबे सहित हरिहरपुर मंडल के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में दयाशंकर, राहुल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, हरेंद्र पासवान, दिलीप कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- मंडल भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...