छपरा, अप्रैल 23 -- दिघवारा, निस । सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के भव्य व समग्र विकास के लिए सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि काशी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर 680 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना से सोनपुर का धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मानचित्र पूरी तरह बदल जाएगा। विधायक ने बताया कि इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इनमें श्रद्धालुओं के लिए विशाल और सुव्यवस्थित परिक्रमा पथ, अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, सुन्दर प्रवेश द्वार, विस्तृत दर्शन मार्ग, प्रसाद एवं पूजा व्यवस्था के लिए विशेष क्षेत्र का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही गंगा-गंडक संगम तट पर स्वच्छ और आकर्षक घाटों का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को ब...