छपरा, दिसम्बर 13 -- छपरा,नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारण में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई। सड़कों, पुलों, कॉरिडोर विकास और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। हरिहरनाथ कॉरिडोर के विकास के संदर्भ में जिलाधिकारी ने भू-अर्जन से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने का टास्क अपर समाहर्ता को दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। डोरीगंज बाजार से विशुनपुरा होते हुए भिखारी ठाकुर चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड पथ के ...