पलामू, अप्रैल 26 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज सिटी में एनएच 139 के कटैया मोड़ के समीप शनिवार की रात में वाहन जांच के दौरान बिना चालान के छर्री लदा दो हाइवा वाहन को जब्त किया गया है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बिना चालान के स्टोन चिप्स (छर्री) लदा दो हाईवा को जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिपरा थाना की टीम ने एक दिन पहले दुबटिया मोड़ पर गैरकानूनी तरीके से परिवहन किए जा रहे स्टोन बोल्डर लदा हाईवा जब्त किया था। यह भी पढ़ें- पिपरा में बोल्डर लदे दो ओवरलोड हाइवा जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.