पलामू, अप्रैल 18 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली से परेशान बिजली उपभोक्ताओं ने शनिवार को एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में हरिहरगंज बिजली सब-स्टेशन परिसर में धरना दिया गया। बिजली आपूर्ति कंपनी के छतरपुर कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार और सहायक कार्यपालक अभियंता गुणवंत कुमार धरना स्थल पर पहुंचे जहां धरना पर बैठे उपभोक्ताओं ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। बिजली आपूर्ति कंपनी के पदाधिकारियों ने सभी मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना का समापन किया गया। राजीव रंजन ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान है, लोड शेडिंग के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बारी बारी से बिजली आपूर्ति की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.