पलामू, मई 4 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के पुरानी बस स्टैंड के समीप हर्ष फायरिंग का एक और मामला प्रकाश में आया है। धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी बहन की शादी में जयमाल के दौरान स्टेज पर हर्ष फायरिंग किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि एसपी के दिशा-निर्देश पर उक्त मामले में प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी हर्ष फायरिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसके बाद पुलिस इस तरह के मामलों को लेकर और सख्त हो गयी है। यह भी पढ़ें- भतीजे के तिलक में कर रहा था हर्ष फायरिंग, पुलिस ने क...