पलामू, मार्च 28 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर कौवाखोह के समीप मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम में एक पिकअप के पलट जाने से उस पर सवार सात लोग घायल हो गए। सीमावर्ती बिहार केऔरंगाबाद जिले के देव निवासी देवमन गौड़ की 55 वर्षीया पत्नी देवंती देवी, 60 वर्षीय धीरज गौड़ तथा गुड्डू कुमार की 12 वर्षीया पुत्री रिया कुमारी घायल हुए हैं। सभी लोग पिकअप पर सवार होकर छतरपुर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक पिकअप असंतुलित होकर पलट गया।‌ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवंती देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...