पलामू, मार्च 21 -- हरिहरगंज। विक्रम संवत 2083 के आरंभ के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हरिहरगंज में पथ संचलन निकालकर शहरवासियों को प्रोत्साहित किया। बाजे-गाजे के साथ आयोजित पथ-संचलन का शहर के झंडा चौक के समीप कारोबारी सत्यनारायण सौंडिक, साकेत कुमार एवं पंकज कुमार आदि ने स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान हरिहरगंज थाना की पुलिस सक्रिय रही। प्रधानाचार्य विजयेंद्र प्रसाद ने इस दौरान विक्रम संवत के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में मोहन ठाकुर, हंसराज गुप्ता, संजय कुमार, नीलिमा मेहता, सोनम कुमारी, विभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनीषा कुमारी, कोमल कुमारी आदि सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...