हरिहरगंज में नशा मुक्ति के लिए निकाली गई प्रभातफेरी
पलामू, जून 15 -- हरिहरगंज। शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय और बालिका उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रभातफेरी निकाली। स्कूल परिसर से शुरू हुई प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गों व चौक-चौराहों से गुजरी। छात्र छात्राओं ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए हुए छात्र-छात्राएं नशा मुक्ति से संबंधित प्रेरक स्लोगन व नारे के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। रैली में सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद राय, बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा शिक्षक ओरेन्द्र यादव ने लोगों को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नशापान व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को करता है प्रभावित:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.