पलामू, फरवरी 3 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद अनूसूचित जाति महिला है। अध्यक्ष पद के लिए शीला चौधरी, आशा कुमारी, शीला देवी एवं प्रमिला चौधरी ने नामांकन किया। वार्ड पार्षद पद के लिए 57 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड पार्षद का नामांकन शाम छह बजे के बाद भी चल रहा था। वार्ड-15 से योगेन्द्र प्रसाद, ब्रजेश पासवान, रविंद्र पासवान, वार्ड-12 से अनामिका, वार्ड-6 से कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, वार्ड-5 से पुष्पा देवी, वार्ड-8 से श्वेता गुप्ता, तारा देवी, वार्ड-9 से गया प्रसाद एवं अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। वार्ड पार्षद पद के लिए सात नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। अध्यक्ष पद के न...